जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा, बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
1 min read
1,407 views
जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा, बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
गोंडा( युग नव टाइम्स लाइव) जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन से चल रही समस्त परियोजनाओं पर विस्तृत रूप से गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यदायी संस्था एलएनटी व लोक सेवा मिशन तथा आईएसए को कड़े निर्देश देते हुए निर्देश दिये हैं कि कार्यों में और तेजी लायी जाय।
उन्होंने कहा है कि सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा करदाई संस्थाएं इसके लिए उत्तरदाई होंगी ।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में कार्यदायी संस्थाओ को निर्देश दिया की संसाधनों व मानव संख्या बड़ा कर समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करें। तथा समय-समय पर उन्हें भी अवगत कराएं। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कारदायी संस्थाओं को फटकार भी लगाई।
बैठक में एक्सईएन जल निगम व एलएनटी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सभी कार्यों का विभाजन करके समय से पूरा करने के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाय, जिससे कार्य समय से पूरा हो सके। तथा समय-समय पर कार्यों के प्रगति की उनसे जानकारी ली जाय। बैठक में संबंधित विभाग द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कार्यदाई संस्था एलएनटी को और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिये। यदि जल जीवन मिशन के कार्य कोई व्यक्ति रूचि लेकर कार्य समय से पूरा नहीं करता है. तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई संस्थाएं स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बैठक में कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं। संबंधित अधिकारी कार्यदाई संस्थाएं प्रत्येक दशा में प्रति दिन कार्य प्रगति आख्या से अवगत कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने भी लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी। तथा कहा उदासीनता के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार की जल जीवन मिशन अति महत्वपूर्ण योजनाओं में है। जिसके कार्य को समय से पूरा कर लिया जाए। कार्य अधूरा होने पर हर दशा पर संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्थाएं पूर्ण रूपेण जिम्मेदार होंगे।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे, एक्सईएन जल निगम गणेश प्रसाद, एई जल जीवन मिशन, एलएनटी व लोक सेवा मिशन, आईएसए आदि कार्यदायी संस्था एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
