मनकापुर : कमपोजिट विद्यालय सोनबरसा के बच्चों ने आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया किया जागरूक
1 min read
2,528 views
मनकापुर : कमपोजिट विद्यालय सोनबरसा के बच्चों ने आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया किया जागरूक
मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन सिद्दीकी
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में स्थापित बीरबल साहनी विज्ञान क्लब (विपनेट भारत सरकार) के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता रैली निकाल लोगों को समय-समय पर होने वाली आपदाओं से बचाव हेतु उपाय बताए। बच्चे हाथों में झंडा, बैनर लिए स्लोगन बोल रहे थे। जिसमें हारेगी गर्मी जीतेगा उत्तर प्रदेश, जानकारी ही बचाव है, आपदाएं आने का वक्त नहीं होता, जो करले आपदाओं से बचने का प्रबंध उसे नुकसान नहीं होता, बाढ़ भूकंप आदि से होती है हानि आपदा के समय अपने पास रखें पानी। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं प्राकृतिक आपदाओं को दूर भगाएं आदि नारे लगा रहे थे। शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी, पम्पलेट व हेल्पलाइन नंबर को लोगों में साझा किया।
इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, अमर ज्योति शर्मा, देवेंद्र प्रताप, चित्रावती मौर्य, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा के साथ ही अभिभावक रवीन्द्र कुमार,छोटका, सरोज,संवारी आदि उपस्थित रहे।
