नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : समाजवाद के पुरोधा विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह समाजवादी पार्टी के अनमोल रत्न थे —— शिवपाल यादव

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,828 views

गोंडा : समाजवाद के पुरोधा विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह समाजवादी पार्टी के अनमोल रत्न थे —— शिवपाल यादव

ज़ब पूर्व मंत्री के परिवार से मिल कर हुए शिवपाल यादव

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को गोंडा पहुंचे।
उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के परिवार से मुलाकात की। स पा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इस दौरान विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के याद में भावुक हो गए। राष्ट्रीय महासचिव श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह समाजवादी पार्टी की अनमोल धरोहर युवा समाजवादी पुरोधा थे। उन्हें और उनके कार्यों वा पार्टी के प्रति योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
बुधवार दोपहर गोंडा पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव जिले में दाखिल होते ही सबसे पहले आवास विकास कालोनी स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की बारिश करते हुए गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद श्री यादव पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास के उस कक्ष में गए जहां पूर्व मंत्री पंडित सिंह लोगों से मुलाकात करते थे। वहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी आंखों से आंसू टपक पड़े।

भावुक हुए शिवपाल यादव अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके और पूर्व मंत्री के भतीजे सपा नेता सूरज सिंह को गले लगा लिया।
उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह जैसा राजनीतिज्ञ न कभी हुआ है न होगा। वह विरले और विलक्षण थे, जनता से उनकी आत्मीय लगाव परिवार के सदस्य की तरह थी। उन्होंने कहा कि पंडित सिंह समाजवादी पार्टी ही नहीं प्रदेश की भी अनमोल धरोहर थे। कहा कि सरलता, समर्पण और सहजता उनके रोंम रोंम में थी। उन्होंने कहा कि जब भी गोंडा आते हैं। उनको याद कर भावुक हो जाते हैं। सपा नेता सूरज सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव का स्नेह उनके लिए ऊर्जा की तरह है। इससे पूर्व सीमा प्रवेश पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत किया गया। वहां से गाड़ियों के काफिले के साथ वह पूर्व मंत्री पंडित सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां गुलाबों की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, महफूज खान, रमेश गौतम, रणविजय सिंह, संजय विद्यार्थी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव सम्पत सिंह, विनोद श्रीवास्तव, जय चंद सिह, देवेन्द्र सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, सरफराज सोनू, जेपी श्रीवास्तव, जय सेन सिंह ,नब्बू भाई, मनीष अग्रवाल, मंटू काजी, सप्पू, निर्भीक, डॉ डिअर, किसलय, शुभि, संध्या, लाल चंद, बिक्कू, सिद्धार्थ कोल्हारगांव, दिनेश यादव, लेखराज, अफ़ज़ल, शुएब, सोमनाथ, राजेश मिश्र, धनीराम, कस्तूरी, रुद्रदेव, मंगली, राजेश मौर्या, अंकुर मिश्र, विवेक सिंह, अलोक शुक्ला, सिद्धार्थ मोनू, जावेद अली, संजय साहू, लिटिल, दुर्गेश, बब्बू सोनी, गोपाल पाण्डेय, रनंजय, अम्बिकेश्वर पप्पू, रविंदर, सुधाकर, मंटू जावेद, संजय सिंह, सत्यदेव सिंह, शिवराज, शिवा, आशीष, गौरव, छोटू, तहजीब, मिथुन, अब्दुल्लाह, रामधन, कुलदीप, शिवराज, शिवम, अवनीश, बाबू, रामाशीष भारती, मोहम्मद जकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!