नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बहराइच : आगामी 14 मई  रविवार को आएगी गाज़ी मियां की प्रतीकात्मक बारात

1 min read

 832 views

बहराइच : आगामी 14 मई  रविवार को आएगी गाज़ी मियां की प्रतीकात्मक बारात

गोंडा : मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह ( युगनव टाइम्स लाइव ) बहराइच जनपद में  11मई से 11 जून तक बहराइच स्थित हजऱत सैय्यद सालार मसूद गाज़ी (रह0) के आस्ताने पर एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध मेला जेठ की तैयारियों की समीक्षा के लिये दरगाह शरीफ स्थित गोल कमरे पर अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानेजय सिंह के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन के अन्य विभागीय अधिकारियों एवं प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों की समन्वय बैठक हुई। जिसमें मेला कमेटी द्ववारा दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओ/ जायरीन के ठहरने वाले स्थानों , साफ सफाई, पानी , विद्युत व्यवस्था, मेडिकल कैम्प, मेला क्षेत्र में एंटी लार्वा व फागिंग का छिड़काव ,  फायर ब्रिगेड  समेत अन्य विषयों पर  चर्चा हुई।बैठक के दौरान मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये जिला  प्रशासन के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक के दौरान दरगाह प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सैय्यद शमशाद अहमद एडवोकेट ने बताया कि मेले को कंट्रोल करने के लिये दरगाह प्रबन्ध समिति द्ववारा 96 स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाय गये है इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से भी 12 बड़े कैमरे लगाय जा रहें हैं।

इसके अतिरिक्त दरगाह परिसर में खोया पाया कैम्प भी लगाया जा रहा है जिससे किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि मेले का उदघाटन शनिवार की शाम 07 बजे होगा और 14 मई रविवार को मुख्य मेला होगा जिसमे  प्रदेश व अन्य स्थानों से गाज़ी मियां की प्रतीकात्मक बारात आंयगी ।

बैठक के उपरांत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले मेलार्थियों के वाहनो को खड़े  करने के स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।

बैठक में मेला प्रभारी शालिनी प्रभाकर ,नगर मजिस्ट्रेट, राजीव कुमार सिसौदिया पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, मो0 इरफान सी ओ ट्रैफिक, डी पी आरओ , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, स्वस्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अलावा राम धवन मौर्या थानाध्यक्ष दरगाह, यातायात प्रभारी ,प्रभारी चौकी गल्ला मण्डी व अन्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सदस्य दिलशाद अहमद एडवोकेट,अब्दुल रहमान, बच्चे भारती, हाजी अज़मत उल्ला, मकसूद रायनी ,मौलाना मोईनउददीन कादरी , व मो0 वसीम मेकरानी, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!