मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव /मोतीगंज थाना परिसर में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने किया उद्घाटन
इस दौरान थाना कार्यालय व प्रांगण का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया
थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने मोतीगंज थाना परिसर में पहुंचकर थाना परिसर में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान थाना कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया इस दौरान मोतीगंज थाना अध्यक्ष व महिला कांस्टेबल पुरुष कांस्टेबल उपनिरीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को ईमानदारी और पूरे निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और कहा कि अगर कोई भी पीड़ित या गरीब आता है तो उसकी समस्याएं सुनकर उसका निराकरण कराया जाए जिससे जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे इस दौरान थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने भी समस्त थाना स्टाफ को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित की समस्या सुनी जाए उसका निस्तारण कराया जाए!