नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पति की बेवफाई से हताश पत्नी ने बच्चों समेत आत्महत्या की दी चेतावनी

1 min read

 2,379 views

गौरव यादव 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के चौबेपुर गाँव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने बच्चों सहित आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। चौबेपुर गाँव निवासी महिला पूना पत्नी पन्ने ने बताया कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी करीब दो माह पूर्व उसे और उसके चारों बच्चों को छोड़कर अनीता नाम की एक अन्य महिला को लेकर भाग गया। उस महिला के भी 05 बच्चें हैं। बीते दो माह से पूना और उसके बच्चे अपने पिता की तस्वीर लेकर उसे ढूंढ रहे हैं। इस बीच कई बार पूना ने स्थानीय थाने सहित जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या भी बताई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब पूना हताश हो चुकी है। उसने बताया कि वह और उसके बच्चे दाने-दाने को मोहताज हैं पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा पति को ढूंढने में कोई मदद नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र में उसने कहा है कि मेरे पति को ढूंढने में मदद की जाये अन्यथा वह और उसके 04 बच्चे आत्महत्या करने को विवश होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!