नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस के अधि0/कर्म0गण व जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश-

1 min read

 1,324 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर निकाय चुनाव 2023 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा आज दिनांक 02.05.2023 को चुनाव ड्यूटी मे लगे पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया की नगर निकाय चुनाव स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। साथ ही प्रत्येक मतदान स्थल व शहर के विभिन्न स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या मे पी0ए0सी0 व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है, जिससे नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी व पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!