करनैलगंज : कोतवाली क्षेत्र चोरों का बना शरणगाह, चोरी लूट डकैती हुई आम
1 min read
1,180 views
करनैलगंज : कोतवाली क्षेत्र चोरों का बना शरणगाह, चोरी लूट डकैती हुई आम
करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव / कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने खूब उत्पात मचाया तथा घर में घुसकर लाखों की चोरी की।
पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। घटना कुंवरपुर अमरहा दुर्जन पुरवा की है। मामले में पीड़ित सुन्दरलाल पुत्र स्व-अयोध्या प्रसाद गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में 28/04/2023 की रात्रि में धावा बोलकर चोरों ने जेवरात और एक लाख नगद की चोरी कर ली है। घर में परिवार के सदस्यों का रखा समान, करीब बीस लाख के जेवरात और फीस के लिए रखा एक लाख रूप नगद पर चोरों ने हाथ साफ किया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मौका मुवायना कर पूछताक्ष की।
