जिला बदर माफिया लल्लू यादव गिरफ्तार, अपहरण ऐसे जघन्य 66 मुकदमे दर्ज
1 min read
1,715 views
युगनव टाइम्स लाइव)
समाचार सूत्रों से
लखनऊ — तालकटोरा थानान्तगर्त मेंहदीबेग खेड़ा निवासी माफिया लल्लू यादव को आज पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही के आदेश का उल्लंघन करने पर घर से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर चिन्हित माफिया लल्लू यादव को उ.प्र. गुण्डा अधिनियम 1970 की धारा 10 के तहत 3 अप्रैल को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन वह घर पर ही छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार लल्लू यादव पर अपहरण, रंगदारी मांगने, हत्या, लूट, डकैती व जानलेवा हमले आदि के 66 मामले दर्ज हैं।
