नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर : कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा में छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ किरन कसौधन ने बताया स्वस्थ रहने का मंत्र

1 min read

 1,223 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
मनकापुर (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों का वजन और लंबाई का मापन किया गया। त्वरित निदान वाले बच्चों को डॉ द्वारा द्वारा दवाइयां दी गई। सोलह बच्चों को नेत्र परीक्षण, चश्मा बनवाने व अन्य जटिल समस्याओं के समाधान हेतु शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में ऐसा देखा गया कि ज्यादातर बच्चे एनैमिक थे। जिन्हें आयरन की गोली फोलिक एसिड उपलब्ध कराया गया। साथ ही संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। डॉ कसौधन ने बच्चों से मुखातिब होते हुए स्वस्थ कैसे रहा जाए के गुर बताए। टीम में सहायक के रूप में रेनू देवी, वन्दना पांडेय व सियाराम ने अपने उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार, अनुराधा मिश्रा, अमर ज्योति शर्मा व चित्रावती मौर्य द्वारा पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!