नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक :प्रतिबंधित वृक्ष को काटना ठेकेदार को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज 96000 का जुर्माना

1 min read

 2,317 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक ( गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / बगैर परमिट अवैध रूप से सगौन के हरे वृक्षों को काटना ठेकेदार को पड़ा महंगा। वन विभाग के द्वारा आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छियानवे हजार रूपए का भारी-भरकम जुर्माना किया गया है। ताजा मामला पंडरी कृपाल वन रेंज अंतर्गत विशंभरपुर पंचायत के मजरे लहरी पुरवा से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदंबा प्रसाद पुत्र अंगनू बर्मा से निरंजन नगर गांव निवासी ठेकेदार बबलू तिवारी नें 14 सगौन के पेड़ों को खरीदा था। खरीदारी के इन्हीं वृक्षों को मंगलवार भोर में चोरी छुपे काटा जा रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। वन रक्षक समीर रंजन चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ठेकेदार लकड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पेड़ों की नाप जोख व आवश्यक लिखा पढ़ी कर कृत कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इस बाबत वन दरोगा श्यामू तिवारी ने बताया कि निरंजन नगर गांव निवासी ठेकेदार बबलू तिवारी के विरुद्ध 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छियानवे हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!