बेलसर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अनुमति जनसभा आज
2,557 views
बेलसर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / नगर पंचायत क्षेत्र से अखिल भारतीय कांग्रेस प्रत्याशी आरती आज दोपहर 1:00 बजे नगर पंचायत चुनाव के सहभागिता के लिए बरसड़ा पुलिया चौराहे पर अनुमति जनसभा का आयोजन करेंगी। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन और एक नुक्कड़ जनसभा का आयोजन किया गया है। आम जनमानस व मतदाताओं से आग्रह है कि अधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह पहला प्रदर्शन होगा। इसलिए आप सभी समय से पहुंचकर अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर हमारे कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत और अनुमति देकर हमारा मार्गदर्शन करें। कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जटाशंकर सिंह करेंगे।
