पुलिस ने ईदगाह स्थल का किया निरीक्षण, क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
1 min read
2,221 views
- मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस ने ईदगाह स्थल का किया निरीक्षण लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
थानाक्षेत्र के ग्राम सिसवारिया मे स्थित बने ईदगाह जहां पर हर वर्ष ईद की नमाज अदा की जाती है, वहां पहुंचकर ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टीम के साथ ईदगाह स्थल तथा आसपास का निरीक्षण किया।
उक्त गांव के लोगों को तथा आसपास के लोगों को त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की थाना अध्यक्ष ने वहां मौजूद विभिन्न समुदाय के लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया और कहा कि सभी लोग त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जिससे कि कानून व्यवस्था बनी रहे।
