नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज : राष्ट्रीय आय छात्रवृति में चयनित बाबामठिया के बच्चों को किया गया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,805 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )वजीरगंज विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय बाबामठिया में राष्ट्रीय आय छात्रवृति में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विश्वजीत सिंह विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र सिंह ए आर पी,संजय कुमार ए आर पी,घनश्याम मौर्य एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आनन्द के द्वारा बाबा मठिया विद्यालय की ज्योति भारती,नरेंद्र कुमार,शशिकांत,श्रद्धा मौर्य,आलोक कुमार, देवेन्द्र कुमार,आशीष कुमार को माला पहनाकर,सामान्य ज्ञान बुक,पेन के साथ मिठाई खिलाकर उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर अभिभावकों ने बाबा मठिया विद्यालय के शिक्षण एवं स्टाफ की तारीफ की बच्चों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया।ये बच्चे इण्टर तक हर माह 1000 रुपए छात्रवृति पायेंगे । जिससे इन्हें आगे पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह ए आर पी,संजय कुमार ए आर पी,घनश्याम मौर्य ने सभी बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार आनन्द के साथ रमेश कुमार,साबरमती,शिव प्रसाद,मनोज कुमार, डॉ.विजय शंकर मौर्य,नेहा वर्मा,गंगेश मिश्रा,लक्ष्मी मौर्य की सराहना की।सुनील कुमार आनन्द प्रधानाध्यापक व बाबा मठिया स्टाफ के द्वारा अतिथियों का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!