नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : ईद उल फितर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई पीस कमेटी की बैठक,मांगा सहयोग

1 min read

 1,541 views

गोंडा : ईद उल फितर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई पीस कमेटी की बैठक,मांगा सहयोग

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज ( युगनव टाइम्स लाइव ) आगामी ईद उल फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में की गई शांति कमेटी की बैठक। क्षेत्र के लोग व सभी धर्म के धर्म गुरु रहे मौजूद।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में ईद उल फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के लोग मौजूद रहे इस बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा सभी से ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की गई।
थाना अध्यक्ष ने बैठक में आए हुए हिंदू एवं मुस्लिम धर्मगुरु तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि त्यौहार सभी का बराबर होता है और सभी लोग अपने-अपने त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए अगर त्यौहार में कोई भी अराजक तक गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि अराजक तत्वों की कोई जात नहीं होती है इसीलिए सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और ईद उल फितर की त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!