नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तय की चुनावी रणनीति, प्रत्येक नगर परिषद व पंचायतों में लगाई कार्यकर्ताओं कि फौज
1 min read2,808 views
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने नगर निकाय चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को अलग-अलग नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी। जिसमें नगर पालिका परिषद नवाबगंज में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जटाशंकर सिंह, पूर्व विधानसभा मनकापुर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती संतोष कुमारी, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रत्नेश मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी नीरज एवं ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज रामदयाल मिश्रा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र बेलसर मे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती आरती देवी के चुनाव संचालन एवं सहयोग के लिए जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे पीसीसी सदस्य, बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता,वासुदेव शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नक़छेद कनौजिया, जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रधान अवधेश दुबे के साथ ही विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती त्वरिता सिंह को जिम्मेदारियां दी गई हैं।जबकि नगर पंचायत तरबगंज से कांग्रेस प्रत्याशी केटी तिवारी के पक्ष में चुनाव संचालन हेतु शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, महामंत्री अवधेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव शुक्ला एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तव्वा ज खान एवं विपिन गुप्ता को सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई।
परसपुर नगर पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश तिवारी के सहयोग के लिए पीसीसी सदस्य कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी कर्नलगंज त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश ओझा, वासुदेव सिंह और बिहारी पांडे को दायित्व सौंपा गया है।नगर पंचायत क्षेत्र धानेपुर के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में पूर्व कॉन्ग्रेस विधानसभा प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खान डायमंड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह और दिलीप शुक्ला इमरान खान को दायित्व सौंपा गया है। मनकापुर नगर पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हशमतुल्लाह के समर्थन व सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जटाशंकर सिंह,कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती संतोष कुमारी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंचम राम, ब्लॉक अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, पीसीसी सदस्य मुन्नीलाल,संत बक्स मिश्रा एडवोकेट को प्रभारी नियुक्त किया गया।
