नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मनकापुर के तत्वाधान में सेवानृवित्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,354 views

मनकापुर: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मनकापुर के तत्वाधान में सेवानृवित्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन कार्यक्रम का शुभारम्भ वीणा की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण तथा सरस्वती वन्दना से किया गया। महामंत्री अमरेंद्र सिंह , मीडिया प्रभारी रूपेश पाण्डेय, भोला यादव , गिरजेंद्र कुमार सिंह तथा आनंद मिश्रा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण तथा बैज अलंकरण करके किया।अपने सम्बोधन में सेवानृवित्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा का इतिहास इन्हीं साथियों ने अपने संघर्षों की बदौलत बनाया है।मंडलीय कोषाध्यक्ष सन्तोष पांडेय ने कहा कि शिक्षक अपने उत्तरदायित्वों से कभी मुक्त नही होता है।जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी उपलब्धियां हमारे वरिष्ठ साथियों की देन है इसे संरक्षित रखना हम सभी का सांगठनिक कर्तव्य है।शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को गिनाते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निदान करने के किये सचेष्ट किया। लेखा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों के अवशेष धन को शीघ्र भुगतान कराने को कहा।कार्यक्रम को मुजेहना अध्यक्ष तोता राम पांडेय तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अभिनंदन समारोह एक स्वस्थ परम्परा है का निर्वहन है, जिसे सभी संगठनों को मिलजुल कर करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश पाण्डेय जी ने किया।कार्यक्रम में इस वर्ष सेवानृवित्त हो रहे शिक्षक धूपेन्द्र मिश्र, राकेश त्रिपाठी, रघुराज, विश्वनाथ त्रिपाठी, चिन्तामणि पाण्डेय, शिक्षिका मंजू सिंह, गायत्री देवी, गीता चौरसिया को अंग वस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जनार्दन प्रसाद पांडेय तथा विद्या प्रसाद शुक्ल ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में , आनंद मिश्रा, राजेश सिंह गिरीश पाण्डेय ,एस आर जी कमलेश पांडेय, रवींद्र सिंह ,गिरिजेंद्र सिंह,राम सुंदर, बलजीत सिंह कनौजिया , मनीष वर्मा ,प्रवीण मिश्र, यूटा अध्यक्ष विनय मिश्र, सत्य प्रकाश पाण्डेय, हनुमान प्रसाद ,शशि बाला, कमलेश कुमारी सुनीता शाही, गायत्री रेखा मिश्रा, प्रेम चंद तिवारी, हनुमान प्रसाद,शिक्षा मित्र संघ महेंद्र विक्रम , कमलेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!