शान्ती फाउंडेशन द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
1 min read
999 views
वजीरगंज गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) विकासखंड अशोकपुर टिकिया शान्ती फाउंडेशन के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब को पुष्प अर्पित करते हुए शांति फाउंडेशन के सचिव गया प्रसाद आनंद ,अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी, सदस्य श्रीमती गीता देवी ,संयोजक सुनील कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष रमेश आनंद ने बच्चों को बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया । इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बाबा साहब और उनके संदेश एक कलम की ताकत हजारों से बढ़कर है शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो बहुत ही बेहतर ढंग से बनाकर उनको योगदान को बताया इस अवसर पर बच्चों को कापी,पेन और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें आशीष कुमार ,भीम रत्न, सिद्धार्थ आनंद, गौरव आनंद ,ऋषि आनंद आदि लोग उपस्थित रहे।
