हाई वोल्टेज विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं जलकर हुआ खाक
1 min read
2,401 views
हाई वोल्टेज विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं जलकर हुआ खाक
वजीरगंज ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के ग्राम अजबनगर में बिजली का हाईवोल्टेज लाइन गिरने की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि गांव के किसान संपति मौर्या के गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली का हाईवोल्टेज लाइन गया था। बुधवार शाम को बिजली का तार स्पार्क करने की वजह से चिंगारी निकल कर गेहूं के ऊपर गिर जाने से आग लग गई। सूचना पर क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। अग्निशमन दल को भी बुलाया। जिसके पहुंचने से पूर्व से जलकर नष्ट हो चुका था.
