गोंडा : विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित की गई समीक्षा बैठक
1 min read
750 views
तरबगंज( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /मौसम बदलने के साथ क्षेत्र में फैलने वाली विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह व बीपीएम सुनील सिंह की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से क्षेत्र में फैलने वाले विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने, व उनसे बचाव के लिए समुचित कदम उठाने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के साथ सभी कर्मियों सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
