नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज : महात्मा फुले बा की जयंती को लेकर तैयारी बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,388 views

तरबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /
महात्मा फुले बा जी के जयंती को लेकर कार्यक्रम के जिला संयोजक व भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्या ने तरबगंज मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य व कार्यक्रम मंडल संयोजक घनश्याम जायसवाल ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा फुले बा जयंती कार्यक्रम 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। जयंती को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरबगंज मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य श्री नारायण पांडे सेक्टर संयोजक कमलेश पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्ष सहित नगर पंचायत के सभी वार्डों के प्रभारी के साथ तैयारी बैठक किया गया ।
घनश्याम जायसवाल ने बताया कि महात्मा फुले बा ने अपना सारा जीवन दलितों व महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। 24 सितंबर 1873 ईo को इन्होंने महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। इन्होने समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा प्रदान किये जाने की मुखालफत की। ये भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था के घोर विरोधी थे। इन्होने समाज के जाति आधारित विभाजन का सदैव विरोध किया। इन्होंने जाति प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से बिना पंडित के ही विवाह संस्कार प्रारंभ किया। इसके लिए बॉम्बे हाई कोर्ट से मान्यता भी प्राप्त की। इन्होंने बाल-विवाह का विरोध किया। ये विधवा पुनर्विवाह के समर्थक थे। जन्म जयंती कार्यक्रम मना कर महात्मा फुले बा जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा और समाज को उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा जिससे वर्तमान पीढ़ी तथा आने वाली पीढ़ियों को महात्मा फुले बा जी से नई सीख मिले और समाज को एकता के सूत्र में बांधा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!