नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हादसा: दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत,शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,683 views

( युगनव टाइम्स लाइव )
समाचार सूत्रों से

सहारनपुर / स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बा निवासी मनोज सिंघल (50) पुत्र घनश्याम दास देर रात्रि पत्नी अंजू सिंघल (45) के साथ अपनी एक्सयूवी कार द्वारा देहरादून स्थित अपने भाई की ससुराल जा रहे थे। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित गांव साखन खुर्द के समीप पहुंचे तो इसी दौरान उनकी गाड़ी का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मनोज सिंघल व उनकी पत्नी अंजू सिंघल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!