पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है— अपर जिलाधिकारी
1 min read1,719 views
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है इसलिए हम लोगों का दायित्व बनता है कि आने वाले पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके इसलिए हमें पीपल बरगद पकड़ का पौध रोपण करना चाहिए और उनकी हिफाजत कर जब तक पौधे, पेड़ ना बन जाए हमें उसकी देखरेख बराबर करनी चाहिए। उक्त विचार नगर पंचायत बेलसर के राष्ट्रीय पौधशाला में केसी मिश्रा के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भंडारे में पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किया। राष्ट्रीय पौधशाला की मालिक केसी मिश्रा ने अंजीर का पौधा देकर अपर जिला अधिकारी का स्वागत किया गया। साथ में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल व भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष हनुमान शरन पांडेय जी को पौधे देकर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी ने कहां की पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की हिफाजत जरूरी है । जिससे पौधे बड़े होकर पेड़ बन सके और लोगों को आक्सीजन के साथ-साथ छाया भी प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार पीपल को विष्णु जी का प्रतीक माना जाता है , उसी प्रकार बरगद को शिव जी माना जाता है. यह प्रकृति के सृजन का प्रतीक है, इसलिए संतान के इच्छित लोग इसकी विशेष पूजा करते हैं. यह बहुत लम्बे समय तक जीवित रहता है , अतः इसे “अक्षयवट” भी कहा जाता है.। पीपल बरगद 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं बिना ऑक्सीजन के जीवन संभव नहीं है। इसलिए प्राण दाता वायु देने वाले पौधों कि हमेशा पूजा होनी चाहिए और इनकी हिफाजत भी होनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए कि वह अपने जीवन में कम से कम 10 पद जरूर लगाए क्योंकि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होते हैं जिस प्रकार बच्चों की देखभाल की जाती है उसी प्रकार पौधों की भी देखभाल और उनकी हिफाजत जरूरी है।
