नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : पुलिस ने हत्या करने का वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

1 min read

 1,854 views

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव )पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना वजीरगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-168/23, धारा 302, 498ए भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त हरि प्रसाद कोरी को मुखवीर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. हरिप्रसाद कोरी पुत्र हरिजन कोरी निवसी ग्राम काशीपुर(डीह) थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-168/2023, धारा 302,498ए भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. आलाकत्ल बांका बरामद

गिरफ्तारकर्ता टीम
वरिष्ठ उ0नि0 रामभवन पासवान मय टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!