नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज पुलिस ने 2 नफर अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,388 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव लाइव / पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के रोकथाम हेतु कड़ी कारवाई के निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिये थे। उक्त क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी के निर्देशन में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज मनोज पाठक के नेतृत्व मे थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 2 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त बृजेश कुमार सिंह पुत्र भगवान बक्श सिंह निवासी ग्राम निवारी दर्जी कुआं थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा व भारत सिंह पुत्र नकछेद सिंह निवासी चन्दसुहा थाना तरबगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से दो पिपिया में 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई दोनों अभियुक्त के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारकर्ता टीम में उ0नि0 सन्दीप वर्मा,उ0नि0 सोम प्रताप सिंह हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!