नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान क्षेत्रवासी,हफ्तों से नहीं आ रहा मोबाइल में नेटवर्क

1 min read

 1,416 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) झंझरी ब्लॉक के बेसहूपुर सिहागांव क्षेत्र में 1 हफ्ते से किसी भी मोबाइल में नहीं आ रहा है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। लोग परेशान हैं।
सीहा गांव निवासी जगदीश वर्मा ने बताया कि हमारे क्षेत्र में लगभग 1 सप्ताह से किसी भी कंपनी के सिम में नेटवर्क नहीं आ रहा है। जिससे कहीं बात नहीं हो पा रही है, क्षेत्र के सैकड़ों लोग परेशान हैं। जगदीश वर्मा ने बताया कि कोई जिओ का सिम तो कोई वोडा कोई एयरटेल का सिम अपने अपने मोबाइल में लगाए हुए हैं वह चाहे एंड्राइड मोबाइल हो या की पैड छोटी मोबाइल किसी में नेटवर्क नहीं आ रहा है जिससे कहीं भी बात नहीं हो पा रही है। बात न होने की वजह से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं लोगों ने अपने-अपने सिम कंपनियों के ऑपरेटर के नंबर पर कॉल करके शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन नेटवर्क की समस्या जस की तस बनी हुई है जगदीश ने आगे बताया कि लोग दूसरे टावर क्षेत्र में जाकर बात करते हैं और कंपनी के ऑपरेटर नंबर पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे क्षेत्र के सभी मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!