नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बड़ा हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से विधवा महिला की मौत, सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस,पति की भी कई वर्ष पहले ट्रेन से कटकर हो गई थी मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,447 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) ट्रेन की चपेट में आने से विधवा महिला की मौत। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोंडा बस्ती रेल मार्ग के मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच मोतीगंज रेलवे स्टेशन के पूरा विद्यानगर गांव के पास आज सुबह बस्ती की तरफ से आ रही एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से विद्या नगर गांव निवासिनी विधवा महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा मुख्यालय भेज दिया।
जीआरपी चौकी मनकापुर के चौकी प्रभारी हरीनाथ यादव ने बताया की थाना मोतीगंज के विद्यानगर गांव निवासिनी विधवा महिला राजकुमारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई उन्होंने बताया कि इसके पति की भी कई वर्ष पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।महिला बीमार रहती थी जिसमें सोचने समझने की क्षमता कम थी यह जानकारी गांव के लोगों ने दी। वही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल मदन राम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतका के दो बेटियां व दो बेटे हैं.।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!