नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

100 करोड छात्रवृत्ति के घपले की प्राथमिकी दर्ज, प्रशासन जांच में जुटी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,000 views

लखनऊ ( युगनव टाइम्स लाइव ) केन्द्र  व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति भी अब भ्रष्टाचारियो के निगाहों में चढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में एक बड़ा छात्रवृति घोटाला सामने आया है जिसमे में लगभग 100 करोड़ का घपला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद शिक्षा विभाग में हडकंप मचा गया है। इस घोटाले से सम्बन्धित एक ऍफ़आईआर हजरतगंज थाने में दया शंकर द्विवेदी के शिकायत पर दर्ज हुई है।संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुवे इस मुक़दमे में 10 शैक्षिक संस्थानों के चेयरमैन, प्रबन्धक और कर्मचारियों के खिलाफ एसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने कुल 18 लोगो को आरोपितों किया है और अन्य कई अज्ञात के रूप में भी दिखाये गए है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ईडी भी पहले जांच और छापेमारी कर चुकी हैएफआईआर के मुताबिक छात्रवृत्ति हड़पने वाले इन शिक्षण संस्थानों ने अपने कर्मचारियों व कई काल्पनिक नामों से खाते खुलवा कर छात्रवृत्ति हड़पी। इनमें कई खाते नाबालिग व बुजुर्गों के भी निकल कर सामने आये है। ये वह लोग छात्रवृत्ति की पात्रता की श्रेणी में ही नहीं आते थे। यहां तक कि कई ऐसे खाताधारक निकले जिन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम बैंक में खाता भी खोला गया है। इन खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की रकम अलग-अलग लोगों को भेजी गई।
*हजरतगंज थाना प्रभारी ने मामले में ऍफ़आईआर 1 अप्रैल को दर्ज होने की पुष्टि किया है*। दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक आरोपित शिक्षण संस्थानों का प्रबंधतंत्र फिनो बैंक के एजेन्ट के साथ मिलकर गबन में शामिल है। *ये एजेंट खाता खुलवाकर नेट बैकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड संस्थानों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते थे। जिन शिक्षण संस्थानों पर यह आरोप लगे है उनके प्रबंधतंत्र की गाडियों पर लगे राजनितिक झंडे उनकी सियासी पहुच को साबित कर सकते है। जिन शिक्षण संस्थानो पर यह गम्भीर आरोप है उनमे एसएस इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट लखनऊ, ऑरेगोन एजुकेशनल सोसाइटी लखनऊ, हाईजिया कालेज आफ फार्मेसी लखनऊ, लखनऊ इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट लखनऊ, ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट फर्रुखाबाद, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन हरदोई, आरपीपी इंटर कॉलेज हरदोई, ज्ञानवती इंटर कॉलेज हरदोई और जगदीश प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदोई है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!