गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) कोतवाली देहात निवासिनी एक युवती ने शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप नवाबगंज थाना क्षेत्र एक युवक पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र नवाबगंज के इस्माइलपुर गाँव निवासी युवक ने उसे नौकरी दिलाने और शादी कर लेने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरूद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।