पुलिस ने 5 अंतर्राष्ट्रीय गांँजा तस्करों को 65 किलो 470 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल
1 min read
805 views
मोहम्मद सुलेमान
(युगनव टाइम्स लाइव)
रुधौली (बस्ती) जनपद में अपराध एवं अपराधियो व अवैध गाँजा बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पांच अंतर्राष्ट्रीय गांँजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांँजा व चार पहिया वाहन बोलेरो रजिस्टर गाडी संख्या UP-53-AC-5400 के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार ने बताया कि रुधौली थाने की पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना रुधौली क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था क्षेत्र सुरक्षा देखभाल हेतु रात्रि गस्त के दौरान बांसी बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आसपास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे पांच अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गाँजा चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अपना नाम राजेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीसी रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। काशीनाथ पुत्र रुदल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी टडवा सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। रामाशंकर जायसवाल पुत्र कपिल देव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी मोहन बाजार महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद सिवान बिहार। साहिल अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीसी रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। स्वामीनाथ निषाद पुत्र चन्द्रभान निषाद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम डाडी थाना गोला जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग नेपाल राष्ट्र से गाँजा खरीदकर जनपद बस्ती व उसके आसपास के जनपदों में ले जाकर फुटकर में बेच देते हैं जिससे ज्यादा मुनाफा होता है।पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु समस्त टीम को रुपये 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया और
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर गिरफ्तार 5 अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2023 धारा 8/20 NDPS Act व धारा 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार जनपद बस्ती।
प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती।
प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती।
हे0का0 दिग्विजय सिंह, का0 अभिलाष सिंह, का0 राजू यादव, का0 अंकित राय, का0 शुभेन्द्र तिवारी थाना रुधौली जनपद बस्ती।
हे0का0 सुधीर शर्मा, का0 रमेश चौहान, का0 धर्मेंद्र कुमार, का0 अरविंद यादव, का0 धीरज यादव, का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती।
हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 हिन्दे आज़ाद सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।
