अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी जी द्वारा पूछे गए सवाल का भाजपा सरकार से जवाब हेतु तहसील गोंडा में उप जिलाधिकारी को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अनुसूचितजाति जनजाति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर एवं कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रदुम्न शुक्ला ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग किया है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों को वर्तमान भाजपा की तानाशाह मोदी सरकार से दिलाया जाए 1 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उद्योगपति श्री गौतम अदानी के बीच क्या रिश्ता है और कब से है नंबर दो गौतम अडानी के पास आया 20000 करोड़ रुपए किसके हैं नंबर 3 प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ सरकारी विदेश यात्रा में गौतम अडानी कितनी बार गए नंबर 4 अडानी को प्रधानमंत्री द्वारा कितने ठेके कितने देशों से दिलवाया नंबर 5 ईपीएफओ से अदानी कंपनी के शेयर खरीद कर कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में धकेलने के क्या कारण है। महामहिम से यह अपेक्षा करते हुए कि देश की प्रथम नागरिक आप हैं आप के माध्यम से देश की जनता को सवालों का उत्तर दिला दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रकाश सोनकर सेवा दल के अध्यक्ष प्रदुम्न शुक्ला बाबा राम सिंगार भारती जगदंबा प्रसाद वर्मा राज कुमार शुक्ला एडवोकेट कृष्ण कुमार सोनकर रवि प्रकाश पांडे शहजादे मेवाती रामदेव राजाराम अकबर अली टीएन फारुकी सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।