नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बिग ब्रेकिंग- बदमाशों ने फायरिंग फायरिंग कर सर्राफा व्यसायी को लूटा, ,पुलिस मौके पर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,400 views

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) करनैलगंज कोतवाली अन्तर्गत करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बदामाशो ने फायरिंग कर एक सराफा व्यवसाई के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पर सीओ व कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सरेराह करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर दत्तनगर मोड़ के पास एक सराफा व्यवसाई पर बदमाशों द्वारा फायरिंग कर उसके साथ मारपीट की गई और बैग जिसमें सोना चांदी रखा था, छीन कर भाग गए। पूरी घटना करनैलगंज मार्केट से लगभग दो किमी दूर स्थित दत्तनगर गांव के पास की बताई जा रही है।मामला करनैलगंज कस्बे के सर्राफा व्यापारी नीलू सोनी पुत्र जगदीश प्रसाद सोनी निवासी मोहल्ला बालूगंज से जुड़ा है। उनके साथ शनिवार की शाम बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपने इलाज हेतु करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे नीलू सोनी द्वारा बताया गया कि उसने जनपद बहराइच अंतर्गत भगड़वा बाजार, के कंजिया चौराहे पर एक दुकान खोल रखी है। आज शाम कोई साधन न मिलने के कारण वह एक बाइक से लिफ्ट लेकर करनैलगंज आ रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 लोग और आ गये और बाइक सवारों ने बाइक को दत्त नगर के पास रोक दिया और तीनों मिलकर व्यापारी का झोला छीनने लगे विरोध करने पर कट्टे से फायर कर दिया । लेकिन गोली व्यापारी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद डर जाने से तीनों ने मिलकर व्यापारी को कट्टे की बट से सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट पहुंचाई तथा उसका झोला छीनकर वहां से भाग गए। बाद में पीछे से आ रहे एक परिचित व्यक्ति ने व्यापारी को करनैलगंज पहुंचाया। जहां से वह पहले कोतवाली पहुंचा और सूचना देने के बाद इलाज हेतु परिजनो के साथ वह सीएचसी गया। फिलहाल लूट की सूचना पर कोतवाल और सीओ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!