नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ब्रेकिंग न्यूज रामनवमी पर बड़ा हादसा 11 मारे अभी और भी शव मिलने की आशंका

1 min read

 4,845 views

इंदौर युगनव टाइम्स लाइव इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनी थाना क्षेत्र के बेलेश्वर मंदिर में गुरुवार की दोपहर में बड़ा हादसा हो गया.हादसे में 13 की मौत हो गई है, जबकि 19 लोगों निकाला गया है. अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ये जानकारी इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की तरफ से दी गई है.

पुलिस और एसडीआईआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि मंदिर में गुरुवार की सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के काफी लोग मौजूद थे.

अचानक हादसा होने की वजह से इनमें से किसी को भी बचकर निकलने का मौका तक नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक मंदिर में हर साल राम नवमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस बार भी इस मौके पर यज्ञ हो रहा था. बताया जा रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए. ऐसे में मंदिर की इमारत इतने लोगों के वजन को झेल नहीं पायी      मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा.मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से सबकी कुशलता के साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!