वजीरगंज ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह ने एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान छात्रछात्राओं की उपस्थित कम होने पर नाराजगी जतायी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कन्या खिरिया, बनघुसरा, नियामतपुर, भीटिया द्वितीय, तुर्काडीहा, मेहिया, माथेपुर, मझगवा द्वतीय, उच्च प्राथमिक मझगवा, खराहरी माथेपुर व पेड़राही परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने कमपोजिट ग्रांट से कराए गए विद्यालय रंगाई पुताई व फर्नीचर आदि का जायजा लिया। कमोबेश सभी विद्यालयों में छात्रछात्राओं की उपस्थिति कम रही। बीएसए ने बताया कि वार्षिक परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आमतौर पर छात्रछात्राओं की उपस्थिति कम हो जाती है। अध्यापक अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाएं। वे विद्यालयों के अभिलेखीय कार्य से संतुष्ट रहे।