खोड़ारे थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ गौरा चौकी बाजार सहित अन्य स्थानों पर किया पैदल गस्त
1 min read
1,825 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / खोडारे थाना अध्यक्ष और गौरा चौकी प्रभारी ने मय अपने पुलिस फोर्स सहित गौरा चौकी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया l
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर खोड़ारे थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा और गौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार शाम पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया l साथ ही नवरात्र एवं माहे रमजान त्योहार को देखते हुए लोगों से सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की l पुलिस द्वारा पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के लोगों से चैत्र नवरात्र एवं माहे रमजान का महीना शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई l थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने लोगों से कहा कि सभी लोग अपने अपने त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए अगर कोई भी शांति में बाधा उत्पन्न की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l
