नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : डीएम ने किया निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

1 min read

 1,608 views

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का लिये जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 282 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर प्राचार्य आवास, ऑफिस, महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास एवं अन्य सभी तैयार हो रहे बिल्डिंगों में जाकर कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में और तेजी लाएं ताकि सत्र प्रारंभ से पहले पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो सके। निरीक्षण के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बचे हुए कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द तैयार करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, सीएमएस जिला अस्पताल, भवन निर्माण खंड बलरामपुर, एक्सईएन आरईडी, सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!