नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : उतरौला मार्ग पर हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना मे,एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

1 min read

 3,063 views

अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव ) कोतवाली देहात क्षेत्र में गोण्डा-उतरौला मार्ग पर शनिवार को रात में ट्रैक्टर-ट्राली से दो हादसे हुए। पहले हादसे में घायल पीआरडी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी व पीआरडी जवानों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सहायता प्रदान की। थाना धानेपुर क्षेत्र के कर्मडीह के पंडित मुखिया के पीआरडी जवान मायाराम (50 ) गोंडा में रविवार को ड्यूटी करने गए थे। ड्यूटी से घर लौटते समय गोंडा-उतरौला मार्ग पर बिसवां गणेश के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पीआरडी जवान को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव के लोग गमजदा हो गए। रविवार सुबह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुष्मान यादव व पीआरडी के जवानों ने घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया और श्रद्धांजलि दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!