नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सम्मान , लक्ष्य प्राप्ति में मील का पत्थर -.स्वामी चिन्मयानंद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,699 views

संजय कुमार प्रजापति

नवाबगंज गोण्डा – (युगनव टाइम्स लाइव) नवाबगंज नगर में स्थित आर्य समाज मन्दिर नवाबगंज द्वारा कटरा कुटी धाम के स्वामी चिन्मयानंद महाराज का सम्मान समारोह आर्य समाज मंदिर प्रांगण मे आयोजित एक कार्यक्रम में किया । आर्य समाज के प्रधान सत्य प्रकाश आर्य ,मंत्री शैलेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य , हरि गोपाल रस्तोगी ,वीएम सविता आदि समस्त आर्य समाज कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र माल्यार्पण एवं सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक प्रमाण पत्र महंत द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया गया । इस अवसर पर यज्ञ प्रवचन एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत नागरिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचदेवा ,सतपाल सिंह सचदेवा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य इंद्रपाल सिंह, गोविंद साह ,विनोद गुप्ता ,ओम प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र तिवारी ,डॉ अरुण सिंह , विजय शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता ,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!