नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नारी शक्ति भारतीय शक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, मन की बात कार्यक्रम में महिलाओं की तारीफ की

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,251 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )
आज रविवार को 99 वाँ संस्करण मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी जी नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने एक और रिकॉर्ड बनाया। वह बंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट बनी। मन की बात के 99 संस्करण में मोदी ने शक्ति की सराहना की । नारी शक्ति उभरती भारतीय शक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नागालैंड में 75 साल में पहली बार 2 महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची। मन की बात 99वाँ संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2013 में देश में अंगदान 5000 से भी कम था और 2022 में बढ़कर डेढ़ लाख से भी अधिक हो गया है ।

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2014 को 3 अक्टूबर यानी विजयदशमी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदरदास मोदी जी ने रेडियो कार्यक्रम पर मन की बात की शुरुआत किया था । अब तक 99 संस्करण पूरे हो चुके हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को मन की बात पर कार्यक्रम पेश करते हैं। जिसके जरिए मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं।
घनश्याम जायसवाल ने बताया कि भाजपा का पदाधिकारी होने के नाते वह हर माह के आखिरी रविवार को पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को स्वयं सुनते हैं।
भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों द्वारा मिले निर्देश के क्रम में पहले से निर्धारित की गई बूथो पर बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं।
घनश्याम जायसवाल ने बताया कि मोबाइल आ जाने की वजह से घरों में रेडियो की संख्या कम हो गई थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए अब गांव में लोग रेडियो के प्रति रुझान बड़ी है उन्होंने बताया कि वह स्वयं एक रेडियो खरीदा है जिस पर अधिकांश मन की बात कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ सुनते हैं।

मन की बात कार्यक्रम शुरुआत होने के 1 सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से भी आग्रह करते हैं कि प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुने और लोग उसका अनुसरण कर आगे बढ़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!