ब्रेकिंग : उमेश पाल हत्याकांड मे 5 लाख के इनामी शूटरों की तलाश अब 7 राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से करेगी
1 min read1,877 views
लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव ) उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड पांच लाख के पांच इनामी शूटरों की तलाश में सात राज्यों में हुकुम तहरीर भेजी गई है।
जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं।
इन राज्यों के थानों में इनामी शूटरों के अपराध, इनाम की राशि की जानकारी और फोटो भेजी गई है।
इन राज्यों में एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
उत्तर प्रदेश में तो इनकी खोजबीन चल ही रही है।
उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम हसन, साबिर और अरमान के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था।
उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है।
