मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया
पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त किया जा रहा है इसी आदेश का पालन करते हुए थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार व अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया
बुधवार देर शाम को थाना अध्यक्ष मैं फोर्स के राजगढ़ बाजार में पहुंचकर पैदल गश्त के दौरान बाजार वासियों एवं क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए बताया कि 22 मार्च से चल रहे चैत्र नवरात्रि तथा 23 या 24 मार्च से शुरू होने वाले माहे रमजान का महीना इस बीच सभी जाति धर्म के लोग अपने अपने त्यौहार व चैत्र नवरात्रि का पूजन तथा रमजान महीना के दौरान रोजा रखने वाले लोग रोजा रखें और आपसी भाईचारे के साथ रहे जिससे कि भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे अगर इस दौरान कोई भी अराजक तत्व किसी के भी त्यौहार में खलल डालने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा वह चाहे जो हो और चाहे कितना पहुंच वाला क्यों ना हो अपराधी वारा जो तत्वों की जगह सिर्फ जेल है अगर किसी को कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस 24 घंटा आम जनता के साथ है।