नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज : मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, खेत मे लगे ब्लेटतार मे फंसकर चालक दर्दनाक मौत

1 min read

 2,518 views

रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थानाक्षेत्र के गड़ौली गाँव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई जो सीधे जाकर खेत मे लगे ब्लेट तार मे फंस गई।जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम मे भेजा।
बताते चले की गड़ौली में तिवारी पुरवा चौराहे के पास से एक युवक मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में जारहा था अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होगई और सीधे जाकर खेत की रखवाली के लिए सड़क के किनारे लगाये गए ब्लेटतार में फंस गई, जिससे मोटरसाइकिल चला रहा युवक घसीटता चला गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगो के अनुसार युवक अपने पिता को तरबगंज से लाने जारहा था जो मुम्बई से आकर तरबगंज बाजार में खड़े हुए थे उनको क्या पता की बेटे को नही देख पाऊँगा।
मृतक युवक की पहचान इमरान22 पुत्र नसीबअली लोहारन पुरवा परियांवा के रूप में की गई है।
सूचना पर पहुँची तरबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
वही बेटे के मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!