नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतका कि मां ने दर्ज कराया मुकदमा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,163 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / रविवार को थाना क्षेत्र निवासिनी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के हिंदू नगर खास निवासिनी निराश्रित महिला गीता मिश्रा ने बताया कि अपनी पुत्री बबीता (27) का विवाह वर्ष 2018 में गांधी चबूतरा निवासी अवधेश मिश्रा पुत्र गुड्डू मिश्रा के साथ की थी। 4 मार्च 2020 में गौना दिया था। तभी से ससुरालीजन पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मारते पीटते थे तथा दहेज में 10 बीघे जमीन की मांग कर रहे थे। जिसकी सूचना पुत्री के द्वारा कई बार दी गई अपनी गरीबी का हवाला देते हुए बेटी व ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करती रही बावजूद लोभी ससुराली जन अपनी आदत से बाज नहीं आए और पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। रविवार दोपहर बाद ससुराल पक्ष से फोन पर जानकारी दी गई की तुम्हारी लड़की की मृत्यु हो गई। परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा लड़की का शव बेड पर पड़ा हुआ ससुरालीजन मौके से फरार थे। मृतका बबीता की दो बच्चियां है जिनमें से एक की उम्र ढाई वर्ष व दूसरे की उम्र महज 6 माह है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मां के तहरीर पर पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!