नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ सर्वांग ऋषि विद्यालय श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रो को किया गया सम्मानित

1 min read

 2,620 views

रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /शांति कुन्ज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा  में सामान्य, श्रेष्ठ,एवं उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह, गायत्री परिवार के निर्देशन में आयोजित किया गया, परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण मिश्र एवं गायत्री परिवार के ओम प्रकाश गोस्वामी, भूप नारायण पाण्डेय,पुरुषोत्तम शुक्ल ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया, इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक धर्मेन्द्र मिश्र, विनय कुमार यादव,निशान्त तिवारी एवं शान्ति भुषण द्विवेदी ध्रुव चन्द्र मिश्र व समस्त अध्यापिकायें उपस्थित रही।
ध्रुव चन्द्र मिश्र एवं ओम प्रकाश गोस्वामी ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं का
विस्तृत सारगर्भित वर्णन किया,
गायत्री मन्त्रोंच्चार से पूरा वातावरण गुन्जायमान हो गया.
*यूनान हिन्द रोमा सब मिट गये जहाँ से।*
*कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।*
ऐसी अमिट, उदार, प्राचीन, सहिष्णु, व्यापकता वाली भारतीय संस्कृति की विशेषओं का विस्तृत व्याख्यान वच्चो  को आकर्षित किया.
वास्तव में श्री राम शर्मा द्वारा स्थापित शांति कुन्ज हरिद्वार  भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार की एक विश्व व्यापी संथाल है, यह संस्था भारत के समस्त प्रदेशों   में भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए एवं उसकी महत्वाकांक्षा को, स्थापित करने के लिए “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ” का आयोजन प्रतिवर्ष कराती है एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करती है, भारतीय संस्कृति की विशेषता वसुधैव कुटुबंकम् की है, पूरा विश्व ही परिवार है, और यही विशेषता विश्व की अन्य संस्कृतियों से भारत को अलग करती है,
हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,
हम बदलेंगे युग बदलेगा!
यही युग परिवर्तन का मूल मंत्र है.
यही गायत्री परिवार का लक्ष्य है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!