नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : प्राथमिक विद्यालय लुवाई में टी एल एम मेले का किया गया आयोजन

1 min read

 1,436 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव लाइव टाइम्स / विकासखंड पंडरी कृपाल के ग्राम लुवाई में स्थित प्राथमिक विद्यालय में टी एल एम मेले का आयोजन प्रधानाचार्य गिरजेश कुमार यादव ने किया और एआरपी पंडरी कृपाल गोपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के श्रीमती शकुंतला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय लुवाई में शुक्रवार को टी एल एम मेले का आयोजन किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सिंह ने बताया कि बच्चों द्वारा जो चित्र बनाया गया है और छोटी-छोटी आकृतियां बनाई गई है। कुछ तो हम लोगों ने बच्चों को सिखाया है और कुछ बच्चों ने खुद बनाए हैं। उन्होंने बताया कि चित्र के माध्यम से बच्चों को कहानी सिखाई जा रही है चित्र देखकर बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और बच्चे उसे कहानी बना सकते हैं। प्रधानाचार्य गिरजेश कुमार यादव ने विद्यालय में उपयोगिता का महत्व पर प्रकाश डाला आयोजित टी एल एम प्रतियोगिता में फरजाना बानो, रोशनी गुप्ता प्रथम लाडली, राधा प्रजापति द्वितीय तथा आदर्श व रणवीर तृतीय रहे। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे व शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं हमारे यहां बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर सभी को आकर्षित करते हैं। यहां पर बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के चित्र भी बनाते हैं आगे चलकर यह बच्चे अपने गांव, जिला व अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!