गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) किसानों के गन्ना भुगतान समस्या को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
श्री दुबे ने बताया कि बजाज ग्रुप की अनोखी चीनी मिल कुंदुरखीअपने आदत में परिवर्तन नहीं कर रही है। जिसकी वजह से इस चीनी मिल के किसान कई सालों से परेशान होकर गन्ना बेचने के लिए मजबूर है।उपरोक्त चीनी मिल की कारस्तानी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नकुल दुबे को अवगत कराते हुए चीनी मिल चीनी मिल को सबक सिखाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है।