नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे दो बाइक सवार की ट्रक से भिड़ंत, एक की मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,130 views

वजीरगंज( गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट फकीरन पुरवा निवासी दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए,जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि साथी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानिब अली 20 वर्ष खुद की शादी का कार्ड देने के लिए साथी किशोर आजाद के साथ परसपुर डेहरास गए थे।जहां से वापस लौटते समय सोमवार शाम को किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही आजाद को एक निजी वाहन के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्जनपुर फकीरन पुरवा में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई है।उसकी आगामी 20 मार्च को थाना तरबगंज के जमथा में शादी होने वाली थी।इस खबर से दोनो घरों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!