नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ब्रेकिंग न्यूज अमरेंद्र कुमार देवीपाटन मण्डल के नए डीआईजी बने

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,444 views

लखनऊ युग्नव टाइम्स लाइव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. काफी समय से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है.

 

8 आईपीएस के तबादले

उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी बनाया गया है, वह देवीपाटन रेंज के डीआईजी थे. इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है. आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.

नचिकेत झा भेजे गए मेरठ

आगरा परिक्षेत्र के आईजी नचिकेता झा को मेरठ भेजा गया है. अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज भेजा गया है. कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है. इसी तरह एसआईटी में तैनात आईपीएस अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!