नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रधानाचार्य ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस महानिरीक्षक से सुरक्षा की मांग की,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,918 views

प्रमोद पान्डेय
नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मधवापुर टिकरी गांव के रहने वाले संभ्रांत बहादुर सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल को पत्र लिखकर स्वयं की और प्रियजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि वह गांव के ही कन्हैया लाल बख्श सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं तथा उनके चाचा की हत्या गांव के आजाद विक्रम सिंह एवं उनके पिता राजेश सिंह द्वारा 2014 में कर दी गई थी। इस घटना में पीड़ित के पिता प्रेम नारायण सिंह मुख्य गवाह हैं। पीड़ित का आरोप है कि 2014 में ही घटना के मुख्य आरोपी के रिश्तेदार द्वारा मेरे पिता पर प्राणघातक हमला भी किया गया जिसके संबंध में वजीरगंज थाने में अभियोग पंजीकृत है। कुछ लोगों द्वारा बराबर हमें धमकी देकर कहा गया कि अपने पिता से कहो गवाही ना दो नहीं तो तुम्हारे पिता का वही हाल होगा जो ओमप्रकाश सिंह का हुआ था इसी मामले को लेकर मेरे चचेरे भाई राहुल सिंह पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा बहराइच में दर्ज कराया गया था पर लड़की ने न्यायालय में सच बता दिया ऐसा ही मामला मेरे पिता के उपर वजीरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमें विवेचक ने मामले को फर्जी मुकदमे को रिपोर्ट लगाया है जांच में यह फर्जी पाया गया। पीड़ित ने आंशका व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा मेरे और मेरे पिता की कभी भी हत्या कराई जा सकती


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!