मोहम्मद सुलेमान /जनक राम वर्मा
तरबगंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना तरबगंज के पुलिस चौकी भानपुरके चौकी प्रभारी ने शनिवार शाम पकडी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। पुलिस चौकी भानपुर के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ शनिवार शाम चौकी क्षेत्र के पकडी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्रवासियों को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त प्रतिदिन शाम व रात्रि में किया जा रहा है।